फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   आतंकी बनने जा रहे युवाओं को पकड़ कर परिवार को सौंपा

आतंकी बनने जा रहे युवाओं को पकड़ कर परिवार को सौंपा

विज्ञापन
आतंकी बनने जा रहे युवाओं को पकड़ कर परिवार को सौंपा
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला सेक्टर से सटी एलओसी से सीमा पार जाते समय पकड़े गए चार युवाओं को उनके परिवार वालों के हवाले कर दिया गया। इसकी जानकारी पुलिस और सेना ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता कर दी। इस दौरान सेना कमांडर ने युवाओं से आतंकवादियों के प्रचार से गुमराह न होने की अपील की।
विज्ञापन

बारामुला में सेना की ईएमई यूनिट में शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए 79 माउंटेन ब्रिगेड के कमांडर गिरीश कालिया ने बताया कि हमारी हमेशा कोशिश रहती है कि भटके नौजवान दहशतगर्दी छोड़ कर मुख्यधारा में शामिल हो जाएं। इसी कोशिश के चलते कुछ दिन पहले भागे उन चार नौजवानों को वापस लाकर परिवार से मिलाया, जो आतंकी बनने जा रहे थे। राष्ट्र विरोधी तत्वों के झूठे बयानों के बहकावे में आकार 17 से 21 वर्ष के ये नौजवान गुमराह हो गए थे। उन्हें पैसों का लालच देकर दहशतगर्दी में झोंका जा रहा था। उन्होंने कहा कि इन चारों के बारे में सूचना मिलते ही सेना के 161 टीए बटालियन, बारामुला पुलिस और 53 बीएन सीआरपीएफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को बोनियार के लिंबर इलाके में एलओसी के पास उन्हें पकड़ लिया। कमांडर ने कहा कि युवाओं को शांति का मार्ग चुनना चाहिए न कि हिंसा का। पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी बारामुला अब्दुल कयूम भी मौजूद थे।
विज्ञापन


परिवार को सौंपने से पहले दी काउंसिलिंग
आतंकी बनने जा रहे युवकों को पकड़ने के बाद उनकी काउंसिलिंग सेना की ओर से की गई। इन युवाओं में आदिल अहमद डार (22), ताहिर शमीम लोन (19), समीर भट (18) और नवीद पर्रा (19) को बताया गया कि वे मुख्यधारा में जुड़ें उन्हें हर तरह की मदद की जाएगी। वे समाज के लिए कुछ सकारात्मक काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed