फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   शिक्षक के साथ बदतमीजी करने पर सिनियर एस्सिटेंट अटैच।

शिक्षक के साथ बदतमीजी करने पर सिनियर एस्सिटेंट अटैच।

विज्ञापन
शिक्षक के साथ बदतमीजी करने पर सिनियर एस्सिटेंट अटैच।
रियासी। डाइट में ट्रेनिंग करने आए एक शिक्षक के साथ वहां के सीनियर असिस्टेंट ने बदतमीजी की। इसका संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने उसे सीईओ कार्यालय में अटैच कर दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि डाइट कार्यालय में गर्मियों की छुट्टियों के दौरान शिक्षकों की ट्रेनिंग ट्रेनिंग चल रही है। इसमें पहुंचे एक शिक्षक ने अपनी गाड़ी को डाइट के गेट के बाहर खड़ा कर दिया था। वहां पर कुछ अन्य वाहन भी लगे हुए थे। इस दौरान डाइट में कार्यरत सीनियर असिस्टेंट रमेश कुमार शर्मा जब गेट के बाहर पहुंचे तो वहां पर लगी गाड़ी को देख कर आगबबूला हो गए। इस दौरान वह उस स्थान पर पहुंचे, जहां पर सभी शिक्षकों की ट्रेनिंग चल रही थी। वहां पर जाते ही उन्होंने मौके पर मौजूद सभी शिक्षकों को गाड़ी के बारे में पूछा जिस शिक्षक की गाड़ी थी, उसके बोलते ही सीनियर असिस्टेंट भड़क उठे और उसको क्लास से बाहर ले गए। इस दौरान उसको काफी गुस्सा भी दिखाया गया। बताया जाता है कि सीनियर असिस्टेंट शिक्षक को बाहर पकड़ कर लाए। शिक्षक के साथ हुई बदतमीजी के बाद मौके पर मौजूद अन्य शिक्षक भड़क उठे और ट्रेनिंग क्लास छोड़ कर बाहर आ गए। बाहर काफी कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन

मामला गरमाने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी निर्मल कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बदतमीजी के शिकार शिक्षक से बातचीत की। इसके साथ ही सारे मामले की जानकारी डायरेक्टर स्कूल एजूकेशन जम्मू को दी गई। उनके निर्देश पर सीनियर असिस्टेंट रमेश कुमार शर्मा को अटैच करने के निर्देश जारी कर दिए। मंगलवार की सुबह डाइट में हुए इस हंगामे के दौरान वहां पर शिक्षकों के साथ ही आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों की भी अच्छी खासी भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed