{"_id":"5cfebe10bdec22073a5fefc4","slug":"15601986634-jammu-news43","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलांवाला-ज्यौड़ियां मार्ग को किया जाए डबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलांवाला-ज्यौड़ियां मार्ग को किया जाए डबल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। पलांवाला से लेकर ज्यौड़ियां तक की मुख्य सड़क की हालत बहुत ही खराब है, जिस कारण क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क को डबल करने की मांग को लेकर चक मलाल के पास करीब 20 पंचायतों के लोगों ने प्रशासन और बार्डर रोड आर्गनाइजेशन (बीआरओ) के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं, करीब साढे़ तीन घंटे तक जम्मू-पलांवाला मार्ग जाम कर आवाज बुलंद की। लोग सुबह सात से लेकर साढे़ दस बजे तक रोड के बीच में बैठे रहे।
प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए चौधरी शमशेर सिंह ने बताया कि ज्यौड़ियां से लेकर पलांवाला तक करीब 15 किलोमीटर सड़क की हालत बहुत ही खराब है। इस कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। एक साल के भीतर तीन लोगों की जान जा चुकी है और आए दिन कई लोग घायल हो रहे हैं। मगर प्रशासन और विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। समस्या को लेकर और मार्ग को डबल करने के लिए कई बार एसडीएम और बीआरओ के अधिकारियों से बात कर चुके हैं, मगर आजतक कहीं भी सुनवाई नहीं हुई है। सड़क पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हैं कि वाहन चलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। बारिश के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है।
एसडीएम के आश्वासन पर शांत हुए प्रदर्शनकारी
प्रदर्शन और रोड जाम की सूचना मिलते ही खौड़ थाना पुुलिस प्रभारी मौके पर पहुंचे, लेकिन लोग नहीं माने। इसके बाद एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर ने मौके पर पहुंच कर बताया कि पहले से ही ग्रेफ के चीफ इंजीनियर को सड़क को डबल करने के लिए लिखित में कहा है। ग्रेफ विभाग के अधिकारियों से बात भी हुई थी। उनके मुताबिक वह सड़क निर्माण के लिए कागजी कार्रवाई कर रहे हैं। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।