{"_id":"5ceee7f2bdec22071c2e0993","slug":"155916086419-jammu-news129","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्या होने पर बीएसएफ से करें संपर्क: विरदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्या होने पर बीएसएफ से करें संपर्क: विरदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परगवाल। बीएसएफ लोगों की सहायता के लिए कृतसंकल्प है। इसलिए कभी भी कोई समस्या हो तो सीमावर्ती ग्रामीण सीधे बीएसएफ से संपर्क करें। यह अपील बीएसएफ की 92वीं वाहिनी के कमांडेंट जेके विरदी में आयोजित चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों से की।
जानकारी के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सीमा सुरक्षाबल की 92वीं वाहिनी की ओर से राजपुरा में बुधवार को सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसका आयोजन 92वीं वाहिनी के कमांडेंट जसविंदर कुमार विरदी के नेतृत्व में हुआ। इसमें भाजपा के पूर्व विधायक डा. कृष्ण लाल भगत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। शिविर में छन्नी ताना, जमना बेला, राजपुरा, पिंडी, फकवारी, जट्टां दे कोठे, निकोवाल सहित आसपास के कई गांवों के लोगों ने हिस्सा लेकर लाभ उठाया। शिविर में मरीजों की जांच करने के साथ ही निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं।
उधर, शिविर में रक्तदान भी किया गया, जिसमें बीएसएफ के करीब 93 जवानों ने हिस्सा लिया। वहीं, रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगाें का मनोरंजन किया गया। कमांडेंट ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल आगे भी इस तरह के कार्यक्रम अयोजित करता रहेगा। इस मौके पर तहसीलदार इम्तियाज अहमद भी मौजूद रहे।