फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   हाईवे बंद होने से रूट किया डायवर्ट

हाईवे बंद होने से रूट किया डायवर्ट

विज्ञापन
हाईवे बंद होने से रूट किया डायवर्ट
चिनैनी। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बैटरी चश्मे के पास पस्सी गिरने से हाईवे पर कई स्थानों पर वाहनों को रोका गया है। इससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। देर रात को बंद हुए हाईवे को खोले जाने का प्रयास जारी रहा, लेकिन शाम तक हाईवे नहीं खुल सका। इससे कई यात्री वाहन भी हाईवे पर ही रुके थे। वहीं चिनैनी के निकट भी हाईवे पर रोके गए वाहनों के चलते जाम की स्थिति उत्पन्न हुई, जिससे वाहन चालकों को कई प्रकार की परेशानियां उठानी पड़ी।
विज्ञापन

चिनैनी से उधमपुर चलने वाले वाहन चालकों ने वाहनों को चिनैनी चंपयाड़ी रूट से डायवर्ट कर लिए और वहां से ही हाईवे से होते हुए उधमपुर व चिनैनी के लिए यात्रियों को सुविधा दी गई। जाम के चलते कई यात्री सुबह के समय परेशान भी हुए जबकि डोडा किश्तवाड़ जाने वाले कई यात्री भी चिनैनी चंपयाड़ी मार्ग के जरिये अपने निजी वाहन लेकर आगे के लिए रवाना हुए। गौरतलब है कि हाईवे पर आए दिन जाम व पस्सी गिरने के कारण आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है जिससे अभी भी निजात नही मिल पा रही है।
विज्ञापन


पुराने राजमार्ग की हालत सुधारने के लिए मार्ग किया बंद
सुभाष चौक पर नेकां कार्यकर्ताओं ने धरना देकर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। शहर के बीच से होकर गुजर रहे पुराने राजमार्ग की हालत सुधारने की मांग को लेकर नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने शनिवार सुबह वाहनों की आवाजाही बंद कर बीआरओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। जल्द मांग पूरा न किए जाने पर सड़क पर उतर कर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे नेशनल कांफ्रेंस के युवा नेता गोविंद राम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर पुराने राजमार्ग को बंद कर बीआरओ के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन के दौरान गोविंद राम ने कहा कि जखैनी से एमएच चौक तक पुराने राजमार्ग की हालत खस्ता हो चुकी है। करीब छह माह पहले एमईएस ने राजमार्ग पर खोदाई कर पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम किया था। पाइप बिछाने के बाद पुराने राजमार्ग को बिना मरम्मत के ही छोड़ दिया गया। इसके बाद किसी ने भी मार्ग की हालत सुधारने की तरफ ध्यान नहीं दिया। राजमार्ग को एमईएस ने पूरी तरह से लिंक रोड बना कर रख दिया। इसी का फायदा कुछ लोगों ने उठाया और राजमार्ग के किनारे पर अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया। इसके अलावा कई स्थानों पर अवैध पार्किंग स्थल बन चुके हैं। मौजूदा समय में राजमार्ग की हालत इतनी ज्यादा खस्ता हो सुकी है कि आए दिन वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। जानकारी के बाद भी प्रशासन व पुलिस अतिक्रमण करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। कुछ सप्ताह पहले औपचारिकता पूरी करते हुए केवल गड्ढों को भरने का काम शुरू किया गया था। बारिश के बाद फिर से गड्ढे बन गए हैं और परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। उन्होंने कहा कि आए दिन मार्ग पर खुदाई का काम किया जा रहा है और कोई भी खोदाई करने वालों को पूछने वाला नहीं है। उनकी मांग है कि सप्ताह के अंदर मार्ग की हालत सुधार कर परेशानी को दूर किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया तो आने वाले दिनों में प्रदर्शन तेज करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed