फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   डम्पर खाई में गिरा तीन की मौत।

डम्पर खाई में गिरा तीन की मौत।

विज्ञापन
डम्पर खाई में गिरा तीन की मौत।
रियासी। तहसील माहौर के जमलान क्षेत्र में शुक्रवार शाम को एक डंपर गहरी खाई में पलट गया। इस हादसे में उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि डंपर बठोई से अरनास की तरफ आ रहा था। इस दौरान जमलान के बाजा मोड के पास चालक मोड़ को काट रहा था तो सड़क का कुछ हिस्सा धंस गया। इसके बाद डंपर खाई की तरफ पलटता चला गया।
विज्ञापन

बाद में मौके पर बचाव कार्य को चलाते हुए उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला गया और उनको उपचार के लिए माहौर में ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान दिलेर सिंह पुत्र तिलक राज निवासी लांदर उधमपुर, जाकिर हुसैन पुत्र मोहम्मद कासिम निवासी रामबन तथा मोहम्मद सलीम पुत्र रोशन दीन निवासी राजगढ़ रामबन के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर के कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा शुक्रवार देर शाम को ही धरमाडी क्षेत्र में एक कार के पलट जाने से उस में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान मुमतजा अहमद शौकत कटोच शबीना अख्तर तथा रयाज अहमद के रूप में हुई है। दुर्घटना में घायल सभी लोगों को पीएचसी माहौर में ले जाया गया। जहां पर उन का डाक्टरों ने उपचार किया बाद में दो घायलों को जम्मू के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed