फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   155 accused of stone pelting released in Kashmir

कोर्ट के आदेश पर कश्मीर घाटी में 155 पत्थरबाज रिहा

Sat, 19 Nov 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 19 Nov 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
155 accused of stone pelting released in Kashmir
कोर्ट - फोटो : Demo Pic.
कश्मीर में पिछले पांच महीने से हालात को बिगाड़ने में शामिल पत्थरबाजों को कोर्ट ने भी रियायत बरतकर रिहा करना शुरू कर दिया है। कोर्ट ने हालात सामान्य होने के बाद से 155 पत्थरबाजों को रिहा किया है। कोर्ट के  आदेश से रिहा हुए इन पत्थरबाजों से जेलों की स्थिति भी सुधरने लगी है। जेलों में कैदियों के  घटने से स्थिति में सुधार आया है। 
विज्ञापन


कश्मीर में जुलाई महीने से पत्थरबाज के कारण हिंसा का माहौल रहा। इन पत्थरबाजों के खिलाफ कोर्ट में केस भी रहे और अब उन्हें रिहा किया जा रहा है। पिछले कई दिनों से जेलों में बंद इन पत्थरबाजों के लिए हालांकि शिक्षा का भी प्रबंध किया गया था।
विज्ञापन


कश्मीर में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। पत्थरबाज भी रिहा होकर अब सामान्य तरीके से काम कर रहे हैं। कश्मीर की जेलों में करीब 700 पत्थरबाज बंद हैं। गंभीर आरोपों में जेलों में बंद किए गए पत्थरबाजों के खिलाफ कोर्ट में केस चल रहा है। कोर्ट केस के दौरान कुछ पत्थरबाजों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed