फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पीओके से 35 ट्रकों में आए अखरोट, बादाम, प्याज और आलू

पीओके से 35 ट्रकों में आए अखरोट, बादाम, प्याज और आलू

Sat, 08 Dec 2018 01:03 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
पीओके से 35 ट्रकों में आए अखरोट, बादाम, प्याज और आलू
पुंछ। जिले में चक्कां दा बाग की राह-ए-मिलन के रास्ते जम्मू कश्मीर और पाक अधिकृत कश्मीर के बीच हफ्ते में चार दिन होने वाला क्रास एलओसी ट्रेड शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान पाक अधिकृत क्षेत्र से सामान से लदे 35 ट्रक इस पार चक्कां दा बाग के क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर पहुंचे, जबकि भारत की तरफ से 16 ट्रक सामान लेकर राह-ए-मिलन के उस पार तेत्रीनोट क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर गए। इस दौरान पीओके से आए ट्रकों में अखरोट, बादाम, प्याज और आलू इस पार पहुंचा, जबकि इस पार से केला, टमाटर, सूखे मेवे आदि उस पार गए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना ने कश्मीर के उड़ी क्षेत्र में भारतीय सेना की चौकियों पर गोलाबारी कर दो जवानों को घायल कर दिया था। इसके बाद उड़ी मुजफ्फराबाद के बीच क्रास एलओसी ट्रेड स्थगित किया जा चुका है। पुंछ से इस हफ्ते क्रास एलओसी ट्रेड जारी रहा और अगले हफ्ते भी इसके जारी रहने की संभावना है। इसके बारे में मीडिया द्वारा पूछे जाने पर कि क्या सरकार ने पुंछ-रावलाकोट के बीच भी ट्रेड स्थगित करने के आदेश दिए हैं, इस पर क्रास एलओसी ट्रेड कस्टोडियन फरीद अहमद कोहली का कहना था कि उनके पास ऐसा कोई आदेश नहीं आया है। ट्रेड स्थगित करने का अगर कोई आदेश आएगा तो उसका पालन होगा, फिलहाल यहां से ट्रेड जारी है। शुक्रवार को उस पार से सामान लेकर 35 ट्रक इस पार आए थे, जबकि यहां के 16 ट्रक सामान लेकर उस पार गए हैं। अनुमान के अनुसार शुक्रवार को करीब एक करोड़ रुपये का व्यापार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed