{"_id":"5be096dbbdec22561b644213","slug":"15414452951440-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगलरोड पर 40 किलोमीटर तक हटाई गई बर्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगलरोड पर 40 किलोमीटर तक हटाई गई बर्फ
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। सोमवार को दूसरे दिन भी पुंछ एवं राजोरी जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगलरोड पर पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल विंग की मशीनों के साथ कर्मचारी दिन भर बर्फ हटाने के काम में लगे रहे। पुंछ की तरफ से बफलियाज के आगे पीर की गली तक देर शाम तक करीब 40 किलोमीटर तक बर्फ हटा कर मार्ग को वाहनों के चलने योग्य बनाया गया। हालांकि बर्फ काफी ज्यादा होने के कारण तथा रास्ते में फंसे ट्रकों की वजह से मार्ग पर वाहनों को मुगलरोड से गुजरने की इजाजत नहीं दी गई।
इस बीच पिछले चार दिन से भारी बर्फबारी के कारण बंद मुगलरोड पर फंसे सैकड़ों ट्रकों में से कुछ ट्रकों को निकालने का काम भी अंजाम दिया गया। तड़के पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल विंग के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल ज्योति शर्मा और जूनियर इंजीनियर गगनदीप सिंह की देखरेख में सुरनकोट तहसील की तरफ से मुगलरोड पर गिरी बर्फ को हटाने के लिए जेसीबी स्नोफ्लोअर और बुलडोजरों से अभियान शुरू किया। देर शाम तक जिले की तरफ से 40 किलोमीटर तक बर्फ हटाने का काम अंजाम दिया।
मौसम ने साथ दिया तो आज बहाल हो सकता है यातायात
अधिकारियों का कहना था कि मुगलरोड पर छत्तापानी पुल से आगे पीर की गली तक बर्फ की मोटी चादर बिछी होने के बावजूद बर्फ हटाने के लिए पूरी मशीनरी और कर्मचारियों को काम पर लगाए रखा। 40 किलोमीटर मार्ग को वाहनों के चलने योग्य बना दिया गया है। यदि मौसम साफ रहा तो मंगलवार दोपहर बाद तक मुगलरोड को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जा सकता है।
विज्ञापन
‘सड़क खुली तभी दिवाली पर आएंगे घर’
पांच दिन से मुगलरोड बंद होने से पुंछ और राजोरी जिलों के सैकड़ों लोग, जिन्हें कश्मीर जाना था, वे बेसब्री से मुगलरोड के खुलने का इंतजार कर रहे है। कश्मीर में तैनात कई लोग, जो दिवाली पर मुगलरोड के रास्ते अपने घर लौटने वाले थे, वे भी अभी इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। कई लोगों ने अपने घरों में फोन करके यह बात कही है कि अगर मुगलरोड खुल गई तो वह दिवाली पर घर पहुंच जाएंगे और अगर न खुली तो इस बार दिवाली कश्मीर में ही मनाएंगे।