{"_id":"5be096ccbdec226957070747","slug":"15414452806-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब खाद्य सामग्री नष्ट कर वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब खाद्य सामग्री नष्ट कर वसूला जुर्माना
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। सोमवार को दिवाली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए खाद्य वितरण विभाग, नगर पालिका प्रशासन और पुलिस ने जिला विकास आयुक्त राहुल यादव के निर्देश पर पुंछ नगर के बाजारों में औचक छापेमारी की। टीम ने खराब खाद्य सामग्री, सड़े-गले फल एवं सब्जियाें को नष्ट किया और ऐसे दुकानदारों से करीब छह हजार रुपये जुर्माना वसूला।
सोमवार की दोपहर को खाद्य वितरण विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर शबीर खान, तहसील खाद्य अधिकारी कमलेश शर्मा, मनमोहन सूरी, नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी अब्दुल रहमान की अगुवाई में दिवाली के त्योहार के मद्देनजर बाजार का दौरा किया। इस दौरान दुकानों में खाद्य सामग्री की जांच की गई और खराब खाद्य सामग्री को नष्ट किया गया। एडी शबीर खान का कहना था कि दीपावली के सिलसिले में यह अभियान चलाया गया। जिन दुकानों में खराब खाद्य सामग्री मिली उनसे करीब छह हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। उनका कहना था यह अभियान अगले कुछ दिनों तक जिले के सभी बाजारों में चलाया जाएगा।