फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   दाखिला

दाखिला

Sun, 19 Aug 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
दाखिला
सांबा। सरकारी डिग्री कालेज में छात्रों को दाखिला नहीं मिलने पर उनमें रोष बना हुआ है। इसी संदर्भ में शनिवार को छात्रों ने प्राचार्य व वाइस चांसलर के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

सरकारी डिग्री कालेज में प्रवेश के लिए शनिवार को एक सौ छात्रों ने अपने फार्म कालेज प्रशासन के पास जमा कराए। कालेज प्रशासन ने शाम को सभी के फार्म वापस कर दिए। इसे लेकर छात्रों में रोष व्याप्त हो गया। उनका कहना था कि उनके नतीजे ही देरी से निकले। ऐसे में वह पहले कैसे दाखिला ले लेते। छात्रों की समस्या को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अभिनाश चौधरी व छात्र नेता लक्की सिंह साम्बयाल ने भी कालेज प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि छात्रों को दाखिला नहीं दिया गया तो वह सड़कों पर आ जाएंगे जिसकी जिम्मेदारी कालेज प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

उधर कालेज प्रशासन का कहना था कि उनके पास 1100 छात्रों के लिए ही स्थान हैं जो पहले ही फुल हो चुके हैं अब इसके अतिरिक्त वह दाखिल नहीं कर सकते हैं। उधर छात्रों का कहना था की सांबा डिग्री कालेज में पहले सांबा जिले के छात्रों को दाखिला मिलना चाहिए था अन्य जिलों के छात्रों को बाद में, जबकि यहां ऐसा नहीं किया गया। पहले अन्य जिलों के छात्रों को दाखिला दिया गया अब सांबा जिले के छात्रों का एक वर्ष बेकार कर दिया गया है। उन्होंने कालेज के प्राचार्य व वीसी के खिलाफ नारेबाजी भी की व सड़कों पर उतरनेे की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed