{"_id":"5c954944bdec2214435fb882","slug":"151553287492-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोडा-उधमपुर लोकसभा सीट से डा. जितेंद्र सिंह ने भरा नामांकन....संशोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोडा-उधमपुर लोकसभा सीट से डा. जितेंद्र सिंह ने भरा नामांकन....संशोधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। 14वें संसदीय चुनाव के लिए डोडा-उधमुपर लोकसभा सीट पर ताल ठोंकने का सिलसिला शुक्रवार से शुरू हो गया है। डोडा-उधमपुर सीट से भाजपा के उम्मीदवार और पीएमओ राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी उनके साथ रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय कठुआ पहुंचे।
भाजपा के उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र सिंह जतवाल से समर्थकों के हुजूम और बाइक रैली के साथ डीसी कार्यालय कठुआ तक पहुंचे। सुबह 11 बजे प्रस्तावित भाजपा उम्मीदवार के नामांकन के लिए हालांकि सर्मथकों को दोपहर एक बजे तक इंतजार करना पड़ा। पीयूष गोयल समेत पांच सदस्यों के साथ डॉ. सिंह ने डोडा उधमपुर सीट के रिटर्निंग अधिकारी रोहित खजूरिया के पास नामांकन फार्म जमा करवाया। दूसरे चरण में हो रहे चुनावों में आने वाली इस सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया बीते मंगलवार से ही शुरू हो चुकी है। मंगलवार और बुधवार को प्रत्याशियों ने नामांकन तो हासिल किए, लेकिन कोई भी जमा नहीं करवाया गया। शुक्रवार को भाजपा की ओर से सीट का पहला नामांकन दाखिल किया गया।
राहुल गांधी राष्ट्र और सुरक्षाबलों से मांगें माफी
बोले पीयूष गोयल, पाकिस्तान और राहुल गांधी एक साथ देश के खिलाफ खड़े हैं
कठुआ। सैम पित्रोदा के बयान से उठी राजनीतिक तपिश को भाजपा ने हाथोंहाथ लिया है। कठुआ में डॉ. जितेंद्र सिंह का नामांकन दाखिल करवाने पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पाकिस्तान और राहुल गांधी दोनों एक साथ देश के खिलाफ खड़े हैं। राहुल गांधी के करीबी, गाइड और कांग्रेस मैनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने एक दुखद बयान दिया है, जिससे हर भारतीय का सिर शर्म से झुक गया है। पित्रोदा ने राहुल गांधी और कांग्रेस की मानसिकता को उजागर किया है। राहुल गांधी को पूरे राष्ट्र और विशेषकर सुरक्षाबलों से माफी मांगनी चाहिए, जो देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान देते हैं। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। गोयल ने कहा कि वो सैम पित्रोदा के बयान की निंदा करते हैं और यह सीधे तौर पर हर नागरिक का अपमान है।
विज्ञापन
उन्होंने राज्यसभा सदस्य राम गोपाल यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो शब्द इस्तेमाल किए हैं यह देश और वीर जवानों के लिए शर्मनाक हैं। समझदार होते हुए भी यादव ने सैन्यबलों का मनोबल तोड़ने की कोशिश की है। पीयूष गोयल ने कहा कि पाकिस्तान आज दिखा रहा है कि देश बंटा हुआ है और कांग्रेस जैसी एक प्रमुख पार्टी आतंकवादियों के साथ खड़ी है। ज्ञात रहे कि ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने शुक्रवार को कहा कि एक पुलवामा की घटना के लिए पूरे पाकिस्तान को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने बालाकोट एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाए थे और पाकिस्तान से बातचीत की पैरवी की थी। दूसरी ओर कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी साफ कर दिया है कि पित्रोदा का बयान कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक बयान नहीं है।
पांच साल में दोगुनी हुई संपत्ति
ब्यौरा डॉ. जितेंद्र सिंह (2019) उनकी पत्नी डॉ. जितेंद्र सिंह (2019) उनकी पत्नी
चल संपत्ति 1,84,54,370 57,87,833 88,22,723 65,42,209
अचल संपत्ति 4,02,65,000 63,20,000 2.31 करोड़ 00
स्वयं अर्जित अचल संपत्ति 13,33,800 50,30,000 13,33,800 00
अचल संपत्ति का निर्माण 60 लाख 00 60 लाख 00