{"_id":"5be09e33bdec22695c1f624f","slug":"151541447219-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरटीसी वालंटियर रिटायर कर्मियों का सचिवालय घेराव विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरटीसी वालंटियर रिटायर कर्मियों का सचिवालय घेराव विफल
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। एसआरटीसी के वालंटियर रिटायर कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार प्रदर्शन किया। प्रेस क्लब के बाहर जमा हुए कर्मियों ने सचिवालय जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने इन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। कर्मी सचिवालय का घेराव करने जा रहे थे।
कर्मियों की मुख्य मांगों में छठे वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ देने, कोला की बकाया किश्तें जारी करने, पेंशन लाभ देने और 8.33 फीसदी बेसिक वेतन पर बोनस देना शामिल है। वालंटियर रिटायर एसोसिएशन के प्रधान देव राज बाली ने बताया कि वह लोग आठ सालों से अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। वालंटियर रिटायरमेंट देने से पहले सरकार ने कहा था कि उनको सभी तरह की वेतन विसंगतियों को लाभ दिया जाएगा। लेकिन लगातार वह अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं, पर कोई असर नहीं हो रहा। इससे हमारे परिवारों की आर्थिक स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है।