{"_id":"5b4665284f1c1ba64e8b53e0","slug":"151531340072-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना कमांडर ने किया अग्रिम चौकियों का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना कमांडर ने किया अग्रिम चौकियों का दौरा
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। उत्तरी कमांड के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने घाटी के अपने तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन कश्मीर घाटी स्थित अग्रिम चौकियों का दौरा कर मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें आतंकवादियों के खिलाफ चलाने वाले ऑपरेशन और घुसपैठ को रोकने के लिए बनाई गई रणनीति से भी अवगत कराया गया।
सेना प्रवक्ता के अनुसार लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह के साथ 15 वीं कोर के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके भट भी रहे, और बुधवार को उन्होंने सीमावर्ती जिला कुपवाड़ा में स्थित अग्रिम चौकियों का दौरा किया। इस दौरान उन्हें नियंत्रण रेखा पर सेना के इंफेंट्री जोन ग्रिड के साथ-साथ सेना की परिचालन तैयारी से भी अवगत कराया गया। लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने शरारती तत्वों द्वारा उत्पन्न की जाने वाली चुनौतियों का सामना करने के दौरान जवानों द्वारा स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स (एसओपी) का सही से पालन करने के लिए उनकी सरहाना की।
एलओसी सहित घाटी में सभी सुरक्षा बलों के बीच उत्कृष्ट तालमेल की सराहना करते हुए सेना प्रमुख ने घाटी के लोगों के
लिए एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सभी रैंकों को प्रोत्साहित किया। दूसरी ओर सेना कमांडर ने वहां तैनात अधिकारियों और जवानों के साथ बातचीत के दौरान उच्च स्तर के मनोबल और सतर्कता के लिए उनकी सराहना की और उन्हें मौसम की चुनौतियों पर काबू पाने के लिए उत्साह और समर्पण के साथ काम करना जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।