{"_id":"57cc382d4f1c1be242317313","slug":"150-injured-in-kashmir-violence","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: उपद्रवियों ने पीडीपी विधायक के घर पर किया हमला, हिंसा में 150 से ज्यादा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: उपद्रवियों ने पीडीपी विधायक के घर पर किया हमला, हिंसा में 150 से ज्यादा घायल
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 04 Sep 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में पथराव करते उपद्रवी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वदलीय समिति शांति मिशन पर रविवार को श्रीनगर पहुंची। समिति के पहुंचने पर घाटी में जमकर बवाल हुआ।
प्रदर्शनकारियों ने शोपियां में मिनी सचिवालय फूंक दिया। पुलवामा जिले में त्राल के पीडीपी विधायक मुश्ताक अहमद शाह के मकान पर हमला किया गया।
कई जगह सुरक्षा बलों पर पथराव की घटनाएं हुईं। उपद्रव पर उतारू भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। हिंसा में 150 से अधिक लोग घायल हो गए। ज्ञात हो कि शनिवार को कुलगाम में एक ब्लाक स्तरीय पीडीपी नेता के मकान को भीड़ ने जला दिया था।

शोपियां में भीड़ ने मिनीसचिवालय को लगाई आग
उपद्रवियों ने मिनी सचिवालय फूंका
- फोटो : ANI
उधर, अलगाववादियों के एयरपोर्ट रोड तथा लाल चौक पर कब्जे के आह्वान को देखते हुए श्रीनगर के डाउन टाउन के पांच थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू रहा।
बटमालू तथा मायसूमा से कर्फ्यू हटा लिया गया है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के पिंजुरा गांव में देश विरोधी रैलियां करने से रोकने पर लोगों ने सुरक्षा बलों पर पथराव कर दिया।
यहां हिंसा में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर भेजा गया। मस्जिदों से लाउडस्पीकर से एलान के बाद काफी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। लोगों ने मिनी सचिवालय पहुंचकर उसे आग लगा दी।

अलगाववादियों का एयरपोर्ट मार्च नाकाम
घाटी में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : PTI
अनंतनाग जिले के फतापोरा लरकीपोरा और उत्तरी कश्मीर के केरी इलाके, पुलवामा के द्रूबगाम में देश विरोधी रैली के दौरान सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया।
पुलवामा जिले के त्राल में पीडीपी विधायक मुश्ताक अहमद शाह के मकान पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। कर्फ्यू तोड़कर जुलूस निकाले। सुरक्षा बलों को स्थिति काबू में करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।
हुर्रियत (एम) के नेता मसरूर अब्बास अंसारी को एयरपोर्ट मार्च की कोशिश में घर से बाहर निकलते ही हिरासत में ले लिया गया। काजीगुंड इलाके के बेसू में फायरिंग में मारे गए युवक के जनाजे के बाद सुरक्षा बलों के साथ झड़प हुई।
कुलगाम के अशमुजी गांव में देश विरोधी रैली निकाली गई। बांदीपोरा के पपछान इलाके में भी सुरक्षा बलों पर पथराव हुआ। हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में 30 से ज्यादा लोग घायल हुए।