फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   15 year old dies in grenade explosion at rajouri

ग्रेनेड से खेलते हुए 15 साल के हुसैन की मौत

Sun, 11 Jan 2015 01:10 AM IST
Updated Sun, 11 Jan 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
15 year old dies in grenade explosion at rajouri

घर से थोड़ी दूर पर बकरियां चराने गए किशोर की शुक्रवार को ग्रेनेड विस्फोट से मौत हो गई। जिला प्रशासन ने मृतक के परिवार वालों को एक लाख 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुट गई हैं कि ग्रेनेड वहां आया कैसे।

दरहाल तहसील के थन्नामंग क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब लोगों ने अचानक एक नाले की ओर विस्फोट की आवाज सुनी।

कुछ लोग घटनास्थल पर पहुंचे और वहां करीब 15 वर्षीय एक किशोर को खून से लथपथ देखा। तुरंत उसे क्षेत्र के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।

विज्ञापन

बकरियां चराने गया था हुसैन

15 year old dies in grenade explosion at rajouri

दरहाल के एसएचओ इरफान वानी के अनुसार, मृत किशोर मंजूर हुसैन निवासी थन्नामंग दरहाल सुबह करीब आठ बजे अपने घर से थोड़ी ही दूरी पर बहने वाले नाले की ओर बकरियां चराने गया था।

वहीं उसे एक  ग्रेनेड मिला। वह अंजाने में उसके साथ खेलने लगा। खेल-खेल में ही उसने ग्रेनेड की पिन खींच ली और वह जोरदार धमाके की चपेट में आ गया।

जिससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। सरकार अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवारवालों को सौंप दिया गया है। इस संबंध में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुट गई हैं कि ग्रेनेड वहां कैसे आया। यह भी पता लगाया जा रहा है कि ग्रेनेड पुराना था या किसी ने कोई नया ग्रेनेड वहां रखा था।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच बढ़ी गंभीरता से कर रही है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

किशोर ने गरीबी के कारण छोड़ी थी पढ़ाई

15 year old dies in grenade explosion at rajouri

दरहाल तहसील के थन्नामंग क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक नाले पर बकरियां चराने गए किशोर की खेलते-खलते मौत के मुंह में चले जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक किशोर पढ़ाई-लिखाई में काफी अच्छा था, लेकिन घर की गरीबी के कारण वह अपनी पढ़ाई को नौवीं कक्षा के आगे नहीं ले जा पाया।

मृतक मंजूर हुसैन के पिता शमस दीन ने अपने बेटे की मौत पर बताया कि उन्हें शव को अपनी आंखों से देख कर भी यकीन नहीं हो रहा कि उनका बेटा मर चुका है।

मां तो बार-बार बेहोश हो जा रही है। मृतक के एक और भाई और दो बहनें सदमे में हैं। पिता को नहीं मालूम था कि उन्हें खुद ही उसे आखिरी बार कंधा देना पड़ेगा।

परिवार में गरीबी के चलते मृतक ने नौवीं कक्षा पास करते ही पढ़ाई छोड़ दी थी। पिछले एक वर्ष से वह बकरियां चरा कर या कभी-कभी मजदूरी कर अपने पिता का हाथ बंटाता था।

क्षेत्र के सरपंच अबिद मलिक ने बताया कि ग्रेनेड विस्फोट में किशोर की दर्दनाक मौत से पूरा क्षेत्र सदमे में है। हर कोई इस दुख की घड़ी में परिवार को सहारा देने उनके घर पहुंच रहा है।

विज्ञापन

दरहाल थन्नामंग रहा है आतंकवादियों का केंद्र

15 year old dies in grenade explosion at rajouri

पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता करने के मकसद से जिला प्रशासन ने परिवार को एक लाख 25 हजार रुपये देने की घोषण की है। इस संबंध में राजोरी के डीसी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक दो दिनों में ही परिवार को सहायता का चेक मिल जाएगा।

दरहाल तहसील का थन्नामंग क्षेत्र जिले में आतंकवादियों का केंद्र रहा है। जब जिले में वर्ष 1995 से लेकर 2010 तक आतंकवाद अपने चरम पर था तो जिले में सबसे अधिक घटनाएं और आतंकवादियों द्वारा खून खराबे की वारदातें दरहाल से ही आती थीं।

थन्न्रामंग क्षेत्र में कई खूंखार आतंकवादियों को सेना और पुलिस ने मौत के घाट भी उतारा है। यदि ग्रेनेड पुराना है तो जरूर यह आतंकवादियों के समय से ही वहां कहीं पड़े होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed