फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   15-day National Theater Festival will begin this evening in jammu

15 दिवसीय नेशनल थिएटर फेस्टिवल का आज शाम होगा आगाज, देश भर के कलाकार ले रहे हैं भाग

Thu, 10 Oct 2019 10:24 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 10 Oct 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
15-day National Theater Festival will begin this evening in jammu
नेशनल थिएटर फेस्टिवल

रंगीला नाट्य उत्सव नेशनल थिएटर फेस्टिवल का आगाज होने में कुछ ही घंटे शेष हैं। 10 से 25 अक्टूबर तक चलने वाले इस फेस्टिवल में देश भर से चार सौ कलाकार शामिल होंगे। 15 दिवसीय थिएटर फेस्टिवल में हीर रांझा, पशमीना, तुगलक, वीर अभिमन्यु, कोमल गांधार और अंतरवरन जैसे नाटकों का मंचन किया जाएगा। थियेटर फेस्टिवल में थिएटर प्रेमियों को प्रसिद्ध नाटक के निर्देशन देखने का भी मौका मिलेगा।

विज्ञापन


लक्ष्य द ऐम पावर्ड और नूतन प्रयास मंचन की ओर से फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। थिएटर फेस्टिवल के निदेशक अनुरूप पठानिया ने कहा कि थियेटर फेस्टिवल में शहरवासियों को बड़े स्तर का थियेटर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


फेस्टिवल में एक नाटक जम्मू-कश्मीर के थिएटर ग्रुप की ओर से होगा, जबकि अधिकांश नाटक दूसरे राज्यों से आए नाटक ग्रुप की तरफ से मंचित किया जाएगा।

उन्होंने कहा 15 दिन में 15 विभिन्न नाटकों का मंचन किया जाएगा। प्रतिदिन शाम 5:30 से अभिनव थिएटर में नाटक का मंचन किया जाएगा। फेस्टिवल में शामिल नाटकों का चयन समिति द्वारा चुना गया। फेस्टिवल के संयोजक सनम सुडान ने कहा कि नवंबर में नई दिल्ली में डोगरी फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed