{"_id":"5935b2484f1c1be64b8b4613","slug":"14966912863-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार तीसरे दिन गर्मी से बेहाल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार तीसरे दिन गर्मी से बेहाल रहे लोग
Updated Tue, 06 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ।
लगातार तीसरे दिन सूर्यदेव का रौद्र रूप देखने को मिला। धरती तंदूर की तरह तपती रही तो आसमान से अंगार बरसे। लोगों का घरों से निकलना तो मुश्किल हुआ ही बिजली की अघोषित कटौती ने घरों में बैठना भी मुश्किल कर दिया है।
शहर के अधिकतर इलाकों में देर रात तक लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। उधर, गरमी बढ़ने से पीक लोड़ भी लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे बिजली ढांचे के हांफने का सिलसिला जारी है। हालांकि बिजली कटौती कर फीडर के लोड अनुसार बिजली ढांचे को बचाने की कोशिशों में विभाग जुटा हुआ है। सोमवार सुबह आठ बजे के बाद गरमी बढ़ने का सिलसिला शुरू हुआ और दोपहर तीन बजे तक तापमान 43 डिग्री को पार कर गया। शहर की सड़कें दोपहर के समय विरान नजर आईं। दुपहिया वाहनों पर चलने वाले भी मुंह ढंककर जाते नजर आए। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मंगलवार बाद दोपहर आंधी तूफान चलने से कुछ राहत मिलने की संभावना है लेेकिन बुधवार से तापमान फिर तेजी पकड़ सकता है।