{"_id":"5935b2464f1c1b440e8b456b","slug":"1496691284193-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में 3 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में 3 घायल
Updated Tue, 06 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ।
पलासी-बसोहली मार्ग पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल बसोहली लाया गया। जहां से एक व्यक्ति की हालत में सुधार नहीं होने पर उसे जिला अस्पताल कठुआ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आटो जेके08एफ-0353 प्लासी से बसोहली की ओर जा रहा था, लेकिन नगरोटा के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक (जेके08बी-4358) के साथ आटो की टक्कर हो गई। दो वाहनों की टक्कर में बाइक सवार 24 वर्षीय टाइगर शर्मा निवासी पलासी, इक्कीस वर्षीय देवीनेश और सौरव शर्मा निवासी पलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अपजिला अस्पताल बसोहली लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने तीनों को अपनी निगरानी में रखा, लेकिन सौरव की हालत में सुधार न होने के कारण उसे जिला अस्पताल कठुआ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।