{"_id":"00c14b51b4569c34118db5b6a5bcc435","slug":"14372-schools-lack-toilets-says-minister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14372 स्कूलों में शौचालय, पेयजल सुविधा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14372 स्कूलों में शौचालय, पेयजल सुविधा नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 19 Mar 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद में रियासत सरकार ने वीरवार को माना कि जम्मू-कश्मीर में कुल 24265 सरकारी स्कूलों में से 14372 स्कूलों में शौचालय और स्वच्छ पेयजल सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
नेकां सदस्य डा. शहनाज गनई की ओर से करीब साठ फीसदी सरकारी स्कूलों में स्वच्छ पेयजल और शौचालय की सुविधा न होने की तरफ सदन का ध्यान खींचने पर शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने कहा कि यह सच है कि कई स्कूलों में स्वच्छ पेयजल और शौचालय की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक मार्च 2015 को पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार सत्ता में आई है और अब सरकार की प्राथमिकता है कि स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय प्रोग्राम के तहत 14372 टायलेट ब्लाक के निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इनमें 7975 लड़कों के शौचालय और 6397 लड़कियों के शौचालय का निर्माण होगा।