{"_id":"5c44c27cbdec22271f3415ea","slug":"141548010108-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और बर्फबारी के बाद उधमपुर में बढ़ी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और बर्फबारी के बाद उधमपुर में बढ़ी ठिठुरन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। रविवार को एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदला और शाम के समय मैदानी इलाकों में बारिश व ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन इसी तरह से बारिश व बर्फबारी की संभावना है।
रविवार को सुबह के समय आसमान पर हल्के बादल छाए थे। शाम करीब चार बजे अचानक ही बादल घने हो गए। कुछ समय के बाद मैदानी इलाकों में बारिश व ऊंचे पवर्तीय इलाकों में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। हल्की बारिश व बर्फबारी का दौर रात तक जारी रहा। बारिश व बर्फबारी के ठंड का प्रकोप बढ़ गया। शहर में बारिश के बाद हवा चलने पर परेशानी दुगनी हो गई और शहरवासियों के लिए घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। ठंड से बचने के लिए शहरवासियों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। वहीं शाम के समय बारिश के बाद कई सड़कों में बारिश का पानी भर गया था और इसी कारण शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले के बसंतगढ़, मोंगरी, पंचैरी, नत्थाटाप में बर्फबारी के बाद ठंड का प्रकोप दुगना हो गया था और लोग घरों से भी बाहर नहीं निकले। एयर फोर्स के मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है।