फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   नेकां, कांग्रेस ने हमेशा चुनाव प्रक्रिया का किया दुरुपयोग: जितेंद्र

नेकां, कांग्रेस ने हमेशा चुनाव प्रक्रिया का किया दुरुपयोग: जितेंद्र

विज्ञापन
नेकां, कांग्रेस ने हमेशा चुनाव प्रक्रिया का किया दुरुपयोग: जितेंद्र
कठुआ। राज्य में अव्यवस्था के लिए कांग्रेस, नेकां ने हमेशा ही जम्मू-कश्मीर में चुनावी प्रक्रिया का दुरुपयोग किया है। देश को आजादी मिलने के बाद से ही कांग्रेस और नेकां ने प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए चुनावी प्रक्रिया का मजाक बनाया। गैर सत्तारूढ़ दलों के नामांकनों को रद्द करने या फिर सत्तारूढ़ दलों के प्रत्याशियों को निर्विरोध जिताने के लिए सरकारी मशीनरी का इन दलों ने उपयोग किया। ये बातें पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बनी में आयोजित एक जनसभा के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 1950 और 1960 से ऐसा होता रहा और बड़ा बदलाव 1987 के चुनाव में आया जब सत्तारूढ़ पार्टी ने युवा नेताओं को हराने के लिए इस हथकंडे का प्रयोग किया। बाद में युवा आतंक का रास्ता अपनाने लगे और राज्य को अशांति की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया। डॉ. सिंह ने अनुच्छेद 35-ए के मामले पर कहा कि नेकां और पीडीपी ने जिस तरह से निकाय चुनाव के दौरान चुनाव बहिष्कार किया था, वह मामला अभी तक सुलझा नहीं है, ऐसे में ये विधानसभा चुनाव में आखिर क्यों भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये पार्टियां सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए लोगों को गुमराह कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed