फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   14 people raped a 19 year girl in hiranagar kathua jammu kashmir

J&K: कठुआ में युवती का अपहरण कर 14 लोगों ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने पुलिस से बयां किया दर्द

Mon, 21 Jan 2019 10:37 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 21 Jan 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
14 people raped a 19 year girl in hiranagar kathua jammu kashmir
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
जम्मू-कश्मीर में कठुआ के हीरानगर में मानवता को शर्मसार करने का एक और मामला राजबाग थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां 19 वर्षीय गुज्जर समुदाय की एक युवती ने अपने ही समुदाय के 14 लोगों के खिलाफ अपहरण के बाद दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। 
विज्ञापन



पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। देर शाम खबर लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हो पाई थी।

पुलिस के अनुसार जिन 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनकी पहचान रोशनदीन  निवासी चक हंदा, जट्टू निवासी मग्गर खड्ड कठुआ, सांबा निवासी मोहम्मद गनी, मौजूदीन निवासी हरियाचक, साबरदीन निवासी लबजूचक, राजूदीन निवासी लबजूचक, मास्टर रोशन निवासी लबजूचक, किया निवासी लबजूचक, आलम निवासी लबजूचक, शुखू निवासी चकहंदा, साब निवासी चकहंदा, फरमान निवासी चक हंदा, राजू निवासी चकहंदा, असलम निवासी सांबा के रूप में है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी अमित सांगड़ा ने बताया इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने धारा 376 डी, 366, 452, 357 आरपीसी के तहत यह मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed