{"_id":"5bc71238bdec22693a6635c9","slug":"131539772984-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हा-दुल्हन का वाहन जाम में फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हा-दुल्हन का वाहन जाम में फंसा
Updated Wed, 17 Oct 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग व धार रोड पर लग रहा जाम शादियों के लिए भी रोड़ा अटका रहा है। वीरवार को शादी कर दुल्हन के साथ घर लौट रहा दूल्हा धार रोड पर घंटों जाम में फंसा रहा। दोपहर करीब 12 बजे जाम खुलने के बाद दूल्हा-दुल्हन का वाहन आगे बढ़ सका।
वीरवार को कड़ी तनास से रवि कुमार की बारात जगानू के लिए निकली थी। रात को शादी करने के बाद वीरवार सुबह दुल्हन को साथ रवि कुमार वापस कड़ी तनास की तरफ निकला, लेकिन जब सुबह करीब आठ बजे उधमपुर शहर में पहुंचा तो जाम में फंस गया। सुभाष चौक पर राजमार्ग पूरी तरह से जाम था। किसी वाहन के निकलने के लिए स्थान नहीं था। दूल्हा-दुल्हन का वाहन राज सिनेमा के पास रोक दिया गया। फिर दोनों राजमार्ग के खुलने का इंतजार करने लगे। आवागमन बहाल होने पर दोनों ने राहत की सांस ली और वह तनास की तरफ बढ़ सके। ब्यूरो