फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   भारत नगर इलाके में बनने लगा ओवरब्रिज

भारत नगर इलाके में बनने लगा ओवरब्रिज

Wed, 17 Oct 2018 04:12 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
भारत नगर इलाके में बनने लगा ओवरब्रिज
उधमपुर। कई महीनों के संघर्ष के बाद शहर के भारत नगर इलाके में फोरलेन राजमार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। ओवरब्रिज का काम शुरू होने पर जखैनी व भारत नगर के लोगों ने राहत की सांस ली हैं, क्योंकि ओवरब्रिज न होने के कारण दोनों मोहल्ले दो हिस्सों में बंट गए थे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जब फोर लेन तैयार किया गया था तो जखैनी व भारत नगर के लोगों के संपर्क मार्ग पूरी तरह से तबाह हो गए थे। स्थानीय निवासियों के लिए हर रोज फोरलेन राजमार्ग को पार कर जाना काफी मुश्किल हो रहा था। आए दिन लोग राजमार्ग पर दुर्घटना का भी शिकार हो रहे थे। ओवरब्रिज बनाने की मांग को लेकर भारत नगर व जखैनी के लोगों ने कई बार राजमार्ग को बंद कर नेशनल हाइवे अथारिटी के खिलाफ प्रदर्शन किया था। कई बार डीसी कार्यालय के बाहर भी धरना देकर प्रदर्शन किया गया। प्रशासन ने ओवरब्रिज बनाने के लिए नेशनल हाइवे अथारिटी को जरूरी दिशा निर्देश दिए थे। कुछ दिन पहल ही भारत नगर में ओवर ब्रिज बनाने का काम शुरू हुआ है, जिसके बाद स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि मार्ग न होने के कारण हर रोज परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उनके लिए अपने वाहन घर तक पहुंचाना मुश्किल हो गया है। अब मार्ग का काम शुरू हुआ तो कुछ राहत मिली है। उम्मीद है कि जल्द ही काम पूरा होगा और उनके लिए अपने घरों को तक पहुंचना आसान बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed