{"_id":"5b8ae25a42c792466578ce80","slug":"131535828570-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांडव मंदिर के सुरक्षाकर्मी ने पुरातत्व विभाग के कर्मी को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांडव मंदिर के सुरक्षाकर्मी ने पुरातत्व विभाग के कर्मी को गोली मारी
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर क्रिमची स्थित एतिहासिक पांडव मंदिर में शुक्रवार देर रात को मंदिर के निजी सुरक्षाकर्मी ने पुरातत्व विभाग के अस्थायी कर्मचारी की गोली मार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर उधमपुर पुलिस ने रात को ही छापेमारी कर आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे मंदिर की सुरक्षा के लिए तैनात एसआईएस सिविल सिक्योरिटी के कर्मी सागर सिंह की पुरातत्व विभाग के अस्थायी कर्मचारी राकेश कुमार निवासी रामनगर के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी अधिक बढ़ गई कि सागर सिंह ने गुस्से में आकर 12 बोर की गन से राकेश सिंह की टांग में गोली मार दी। गोली लगते ही राकेश सिंह गिर पड़ा। वहीं सागर सिंह मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों ने राकेश कुमार को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। उधर, रात को ही पुलिस ने सागर सिंह को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद उसे क्रिमची से पकड़ने में कामयाबी मिल गई। सागर सिंह से हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है। सूचना मिलने पर सुबह के समय राकेश कुमार के परिवार के सदस्य भी जिला अस्पताल पहुंच गए, जहां परिवार के सदस्यों ने बताया कि राकेश कुमार बहुत ही शांत स्वभाव का था और कभी किसी के साथ लड़ाई नहीं करता था। उनको यकीन नहीं आ रहा था कि किसी ने उसकी हत्या कर दी है। दोपहर करीब एक बजे पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया। वहीं शनिवार शाम को पुलिस की एक टीम जांच के लिए पांडव मंदिर गई और मंदिर में तैनात कर्मचारियों व गार्ड के साथ पूछताछ की।
बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
राकेश कुमार करीब 15 वर्ष से स्थायी कर्मचारी बनाए जाने की उम्मीद में कैजुअल लेबर के रूप में पुरातत्व विभाग में काम कर रहा था। उसकी तीन बेटियां हैं और हत्या के बाद तीनों बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है। तीनों को यकीन नहीं हो रहा है कि उनका पिता इस दुनिया में नहीं हैं। राकेश कुमार पहले मनवाल में तैनात था और करीब सात वर्ष पहले उसको क्रिमची स्थित पांडव मंदिर में ट्रांसफर किया गया था।