{"_id":"5b17dffb4f1c1bac6e8b66be","slug":"131528291323-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीछे हटने को तैयार नहीं पटवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीछे हटने को तैयार नहीं पटवारी
Updated Wed, 06 Jun 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
उधमपुर। सरकार मांगों को पूरा करने को तैयार नहीं तो पटवारी हड़ताल बंद करने को तैयार नहीं है। बुधवार को भी पटवारियों ने हड़ताल को जारी रखते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पटवारियों ने बताया कि सरकार लिखित आश्वासन देने को तैयार नहीं है और वह बिना लिखित आश्वासन के हड़ताल बंद करने को तैयार नहीं है।
आल जम्मू एंड कश्मीर पटवार एसोसिएशन जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पटवारियों व गिरदावर ने सुबह से लेकर दोपहर तक धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पटवारियों ने बताया कि सरकार उनकी मांगों को जायज मान रही है, लेकिन पूरा करने के लिए कुछ नहीं कर रही है। हर बार की तरह इस बार भी केवल आश्वासन देकर मांगों को पूरा करने की बात की जा रही है। लेकिन इस बार केवल आश्वासन पर हड़ताल को खत्म नहीं किया जाएगा। पटवारियों ने बताया कि परीक्षा के जरिए नायब तहसीलदार की भर्ती के कारण उनकी प्रमोशन के रास्ते बंद कर दिए गए हैं। उनकी मांग है कि काम के आधार पर गिरदावर को ही प्रमोट करके नायब तहसीलदार बनाया जाए। एसोसिएशन ने कई बार सरकार से समय पर डीपीसी तैयार करने की मांग की है, लेकिन आज तक मांग को पूरा नहीं किया है। पटवार खाना की अपनी इमारत की सुविधा न होने के कारण पटवारियों को काम करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई पटवार खाने किराए की इमारतों में चल रहे हैं और इनका कई महीनों से किराया नहीं दिया गया है। जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तब तक आंदोलन रखा जाएगा।