फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   फंदे से लटका मिला महिला का शव

फंदे से लटका मिला महिला का शव

Mon, 16 Apr 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला महिला का शव
उधमपुर/जिब। रैंबल थाना क्षेत्र के पड़ानू चक में रविवार की सुबह एक महिला का शव घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला है। सबसे पहले शव उसके पति ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। प्राथमिक जांच पूरी करने के बाद पुलिस पूछताछ के लिए महिला के पति व दो देवर को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार नीलम देवी (24) के पति अश्वनी कुमार ने पुलिस को बताया कि रात को नीलम उसके साथ ही सोई थी और साथ में छोटा बच्चा भी था। सुबह तड़के बच्चे के रोने की आवाज सुनकर वह जाग गया और पत्नी कमरे से गायब थी। उसने आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं आया। उठकर दूसरे कमरे में देखा तो नीलम का शव पंखे से लगाए फंदे से लटका हुआ था। तुरंत ही इसकी जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्राथमिक जांच पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि नीलम देवी की पति से अक्सर लड़ाई होती रहती थी। शक के आधार पर पुलिस सबसे पहले पति व दो देवर को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई है। इसके अलावा 174 के तहत मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed