फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   13 corona positive found in kashmir Total cases now 341

Coronavirus in Jammu Kashmir: कश्मीर घाटी में मिले 13 और संक्रमित, मरीजों की संख्या हुई 341

Sat, 18 Apr 2020 07:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 18 Apr 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
13 corona positive found in kashmir Total cases now 341
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला

जम्मू संभाग में शनिवार लगातार तीसरे दिन भी कोरोना वायरस का कोई पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया। हालांकि जम्मू के गुप्ता रिजॉर्ट नरवाल बाला के निकट रहने वाली (मूल निवासी काजीकुंड अनंतनाग) एक 27 वर्षीय संदिग्ध कोरोना संक्रमित महिला मरीज की मौत से सनसनी फैल गई। हालांकि, शाम को महिला की पहली रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। दूसरी रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन


 इस बीच कश्मीर में 13 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ जम्मू-कश्मीर में यह आंकड़ा 341 तक पहुंच गया है। इनमें 54 मामले जम्मू संभाग और बाकी 287 कश्मीर संभाग से हैं। स्किम्स से ही 4 और सीडी अस्पताल से 5 पॉजिटिव मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। 
विज्ञापन


महिला ने शहर के प्रमुख जच्चा-बच्चा अस्पताल एसएमजीएस में शुक्रवार की देर रात एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया। नवजात बच्ची भी जन्म के बाद रोई नहीं, जिससे उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। महिला का मामला संदिग्ध होने के कारण उसके शव को प्रशासन की देखरेख में कब्रिस्तान में दफनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पर्सनल प्रोटेक्शन किट (पीपीई) के साथ पूरी मेडिकल टीम मौजूद थी। एहतियातन दिनभर परिवार के सभी सदस्यों को घर पर ही क्वारंटीन रखा गया है। अब महिला की दूसरी रिपोर्ट के बाद क्वारंटीन बढ़ाए जाने पर फैसला लिया जाएगा। वहीं, कश्मीर में आए पॉजिटिव मामलों में स्किम्स में 6 मामले शामिल हैं। नए मामलों में बांदीपोरा से पांच लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।


स्वास्थ्य निदेशालय में 20 से पूरा स्टाफ होगा उपस्थित 
स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डॉ. रेणु शर्मा ने एक आदेश में 20 अप्रैल से स्वास्थ्य निदेशालय में गजटेड, नान गजटेड और मिनिस्ट्रियल स्टाफ को सामान्य ड्यूटी पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। ड्यूटी पर सभी कर्मचारी कोरोना वायरस को लेकर जारी एडवाइजरी का पूरी तरह से पालन करेंगे। इसमें सामाजिक दूरी को कायम रखा जाएगा। कोविड 19 को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी चिकित्सा स्टाफ की सेवाओं को सुनिश्चित बनाने पर काम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed