फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   12th class date sheet issued of jammu zone's summer schools

जम्मू संभाग के समर जोन स्कूलों की 12वीं की डेटशीट जारी

Sun, 22 Nov 2015 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 22 Nov 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
12th class date sheet issued of jammu zone's summer schools

जम्मू कश्मीर बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन जम्मू ने जम्मू संभाग के समर जोन स्कूलों की 12वीं प्राइवेट बोर्ड की परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी है। यह परीक्षा एक दिसंबर को शुरू होगी और 18 दिसंबर तक चलेगी। 21 दिसंबर को प्रैक्टीकल लिए जाएंगे।

विज्ञापन


जम्मू संभाग के विंटर जोन स्कूलों में वार्षिक बोर्ड की परीक्षा करवाने के बाद जम्मू बोर्ड ने समर जोन स्कूलों के प्राइवेट परीक्षा का काम भी शुरू कर दिया है। 12वीं प्राइवेट परीक्षा का पहला पेपर एक दिसंबर को मैथमेटिक्स, एप्लाइड मैथमेटिक्स, सोशियोलॉजी का होगा।
विज्ञापन


तीन दिसंबर को जनरल इंग्लिश, सात दिसंबर को केमिस्ट्री, होम साइंस (इलेक्टिव), हिस्ट्री और एकाउंटेंसी, नौ दिसंबर को बायोलाजी, पॉलिटिकल साइंस, स्टैटिक्स, बिजनेस मैथमेटिक्स का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 दिसंबर को कंप्यूटर साइंस, इन्फोरमेटिक्स प्रैक्टिस, पर्यावरण विज्ञान, फंक्शनल इंग्लिश, फिजिकल एजूकेशन, होटल मैनेजमेंट, इस्लामिक स्टडीज, वैदिक स्टडीज, बुद्धिस्ट स्टडीज, इलेक्ट्रानिक्स, ट्रेवल, टूरिज्म और होटल मैनेजमेंट, इंग्लिश लिटरेचर का होगा।

12 दिसंबर को जियोग्राफी, साइकोलॉजी, म्यूजिक, दर्शन शास्त्र, 14 दिसंबर को एजूकेशन, क्लोथिंग आफ द फैमिली, 16 दिसंबर को  फिजिक्स, उर्दू, हिंदी, कश्मीरी, डोगरी, पंजाबी, भोटी, बिजनेस स्टडीज, एक्सटेंशन एजूकेशन का होगा।


18 दिसंबर को अंतिम पेपर जूलॉजी, बायो टेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायो केमिस्ट्री, अरेबिक, संस्कृत, पर्शियन, इकनामिक्स, ह्यूमन डेवलपमेंट, इंटरप्रन्योरशिप इकनामिक्स का होगा। परीक्षा का समय सुबह साढ़े दस बजे रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed