फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   आईजी की दो टूक, आतंकवाद और नशा तस्करी पर कसो लगाम

आईजी की दो टूक, आतंकवाद और नशा तस्करी पर कसो लगाम

विज्ञापन
आईजी की दो टूक, आतंकवाद और नशा तस्करी पर कसो लगाम
जम्मू। संभाग के नए आईजी ने माना है कि जम्मू में आतंकवाद और नशा तस्करी एक बड़ा चैलेंज है। नए साल के संदेश में आईजी एमके सिन्हा ने पुलिस कर्मियों से कहा कि आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को नाकाम करने के लिए व्यापक प्रयास करें।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों को मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाने का निर्देश भी दिया। सिन्हा ने हाल ही में जम्मू संभाग के पुलिस आईजी का पद संभाला है। उन्होंने कहा कि मुख्य लक्ष्य होना चाहिए कि आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को नाकाम करना है। इसके लिए पुलिस जन भागीदारी समूहों के बीच तालमेल बनाने का आह्वान किया और क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने अपने क्षेत्रों में आम जनता के साथ नियमित रूप से बैठकें करें।
विज्ञापन

सिन्हा ने जिले के अधिकारियों से कहा कि वे दूरदराज और सीमावर्ती क्षेत्रों में आम लोगों तक पहुंचें और घुसपैठ के खतरे और आतंकवादियों की गतिविधियों को रोकने में उनका सहयोग लें। वरिष्ठ अधिकारियों को इन बैठकों को व्यक्तिगत रूप से संबोधित करने और आतंकवाद, नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अन्य सामाजिक बुराइयों से लड़ने के लिए लोगों को शिक्षित करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed