{"_id":"5b47b95c4f1c1b0e278b6298","slug":"121531427164-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की संदिग्\nध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की संदिग् ध परिस्थितियों में मौत
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। चोपड़ा शाप इलाके में वीरवार को एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि मौत चिट्टे की ओवरडोज से हुई है। इसको लेकर परिवार और मोहल्ले वालों ने अंतिम संस्कार के बाद राजमार्ग बंद कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने में गढ़ी और आसपास में आठ युवाओं की चिट्टे के ओवरडोज से मौत हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जानकारी होने के बावजूद पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
वीरवार सुबह करीब सवा सात बजे अनीश के परिवार ने उसे जगाना चाहा, लेकिन वह नहीं उठा। बाद में उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। प्राथमिक जांच में चिट्टे के ओवरडोज का मामला सामने आया। हालांकि पुलिस के किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टी नहीं की। उधर, शाम करीब चार बजे मृतक युवक के शव को अंतिम संस्कार के लिए देविका स्थित शमशान घाट लाया गया। अंतिम संस्कार करने के बाद मोहल्ले के लोगों ने राजमार्ग को बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। राजमार्ग के बंद होने पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी होने पर डीएसपी कुलवीर हांडा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
प्रदर्शनकारियों में शामिल मोहम्मद असलम और अन्य ने कहा कि गढ़ी सहित कई इलाकों में चिट्टा व अन्य नशीला पदार्थ बेचा और खरीदा जा रहा है। वहीं जानकारी होने के बावजूद पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कई बार पुलिस को तस्करों के बारे में जानकारी दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तस्करों को पकड़ने के लिए सभी पुलिस का सहयोग करने को तैयार हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। डीएसपी ने लोगों को आश्वासन दिया कि सख्त कार्रवाई कर तस्करों को पकड़ा जाएगा। इसके बाद सभी शांत हुए।
विज्ञापन
तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ रखा है। दो महीने के दौरान 14 बड़े तस्करों को पकड़ा गया है। इसे जारी रखा गया है। पकड़े गए आरोपियों पर पीएसए लगाने का प्रयास हो रहा है। इसके अलावा नशे के जाल में फंसे युवाओं का उपचार डी-एडिक्शन सेंटर में करवाया जा रहा है। वीरवार के मामले के मृतक युवक भी जम्मू में डी-एडिक्शन सेंटर में उपचार करवा रहा था। कुछ महीने जम्मू में रहने के बाद आया था। पुलिस तस्करों को पकड़ने के लिए लोगों का सहयोग मांगती है।
-कुलबीर हांडा, डीएसपी, हेडक्वार्टर