फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जम्मू-पुंछ हाईवे पर मेटाडोर पलटी, 17 जख्मी

जम्मू-पुंछ हाईवे पर मेटाडोर पलटी, 17 जख्मी

Tue, 05 Jun 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-पुंछ हाईवे पर मेटाडोर पलटी, 17 जख्मी
नौशेरा। जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लंबेड़ी में सोमवार को हुए सड़क हादसे में 17 यात्री घायल हो गए। बाद में गंभीर हालत में चार घालयों को उपजिला अस्पताल सुंदरबनी से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रियासी से शाहदरा शरीफ जियारत, राजोरी गए श्रद्धालु माथा टेक कर घर लौट रहे थे। सुबह सात बजे के करीब लंबेड़ी, नौशेरा में मोड़ काटते समय मेटाडोर पलट गई। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों की चीख सुन कर आसपास के लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी लोगों ने हादसे के बारे में सूचित कर दिया। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को निकाल कर उपजिला अस्पताल सुंदरबनी पहुंचाया। चार घायलों को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया। घायलों में रामो देवी (32) पत्नी कंचन सिंह निवासी गडी रियासी, परकाशो देवी पत्नी प्यारा सिंह गडी रियासी, गायत्री देवी पत्नी जगदेव सिंह कनेथी रियासी, आरती देवी (27) पत्नी कृष्णलाल रियासी, काजल पुत्री जोगिंदर सिंह (16) निवासी दरमारी रियासी, सुषमा देवी (22) पुत्री विजय सिंह दरमारी रियासी, कमलेश देवी (45) पत्नी पत्नी विजय कुमार, रेखा देवी (22) पत्नी धरम सिंह निवासी रियासी, सपना देवी (22) पुत्री गोविंद सिंह, शक्ति देवी पुत्री गोविंद सिंह (19), वैशाली देवी पुत्री गोविंद सिंह निवासी दरमारी रियासी, उमेश (15) पुत्री जगदेव सिंह निवासी रियासी, विजय सिंह (45) पुत्र धनी राम निवासी रियासी के नाम शामिल हैं। इनमें से जिन चार लोगों को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया उसमें पायलट (12) पुत्री जगदेव सिंह निवासी गरनेती रियासी, राधा देवी (28) पत्नी सुरेश सिंह , धन्नो देवी (75) पत्नी धनीराम, अर्चना देवी (28) पत्नी शपतान सिंह निवासी रियासी के नाम शामिल हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed