{"_id":"5b1198774f1c1b9f6e8b5c18","slug":"121527879799-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटड़ा में पांडव पहाड़ी पर लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटड़ा में पांडव पहाड़ी पर लगी आग
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। धर्मनगरी में त्रिकुटा पहाड़ी के पीछे पांडव पहाड़ी पर भीषण आग लग गई। हालांकि इससे यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ा है। उधर पहाड़ी पर लगी आग को बुझाने के लिए कोई साधन न होने से वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह पांडव पहाड़ियों पर भयंकर आग लगने की सूचना मिली। वहीं, दोपहर के समय तेज हवा चलने से लपटों ने और विकराल रूप धारण कर लिया। इससे वन संपदा को नुकसान पहुंचने के साथ ही वन जीवों की जान पर भी खतरा बन गया। बाद में शाम को इंद्रदेव के मेहरबान होने पर कुछ हद तक लपटें शांत हुईं। इस बीच मां वैष्णो देवी यात्रा सुचारू रही। ब्यूरो