{"_id":"5acfb6a74f1c1b5f3e8b4cd7","slug":"121523562151-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ की कृष्णा घाटी में शहीद जवान का शव पैतृक घर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ की कृष्णा घाटी में शहीद जवान का शव पैतृक घर भेजा
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। पाकिस्तानी गोलाबारी में बुधवार की देर शाम कृष्णा घाटी में शहीद भारतीय सेना की चार मराठालाई के जवान नायक थोराट किरन पोपटराव (23) को पूरे सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को सेना के हेलीकाप्टर से उनके पैतृक गांव फकीराबाद जिला औरंगाबाद, महाराष्ट्र भेजा गया। इस अवसर पर थोराट के साथियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।
बुधवार देर शाम जिले की कृष्णा घाटी में पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की 4 मराठालाई की चौकियों पर मोर्टार से भारी गोलाबारी की थी। इसमें नायक थोराट किरन पोपटराव शहीद हो गए थे। सुबह करीब पांच बजे शहीद के शव को पुंछ नगर स्थित सेना के 425 फील्ड अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद कृष्णा घाटी ब्रिगेड और पुंछ ब्रिगेड के कमांडरों एवं अन्य अधिकारियों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शहीद के शव को पुंछ हवाई अड्डे से सेना के हेलीकाप्टर से उनके घर भेज दिया गया।
गौरतलब है कि कृष्णा घाटी में हाल ही में तैनात हुई सेना की 4 मराठालाई को देश की सुरक्षा के लिए आठ दिनों में अपने दो जवानों का बलिदान देना पड़ा है। तीन अप्रैल को इसी क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में 4 मराठालाई के 20 वर्षीय जवान मस्तापूरे शुभम सूर्यकांत शहीद हो गए थे। इससे पहले क्षेत्र में तैनात सेना की 22 सिख रेजीमेंट को भी अपने कार्यकाल में बैट हमलों और पाकिस्तानी गोलाबारी से भारी नुकसान उठाना पड़ा था।