सेना के कैंप में ग्रेनेड फटा, 18 जवान घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैन्य प्रवक्ता एनएन जोशी ने बताया कि विस्फोट किस वजह से हुआ इसकी जांच की जा रही है। विस्फोट सेना के कार्प्स बैटल स्कूल (सीबीएस) में हुआ है। इसमें 18 जवान घायल हुए हैं, छह को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि 12 का अब भी इलाज चल रहा है।
वहीं उन्होंने इस बात से इनकार किया कि लापरवाही से विस्फोट हुआ है। सैन्य सूत्रों ने बताया कि सेना के बारूद-हथियार गोदाम के पास धमाका हुआ है।
इससे वहां अफरातफरी की स्थिति बन र्गई, हालांकि, बड़ा हादसा भी टल गया। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक जवानों को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही थी। इसी दौरान दुर्घटनावश विस्फोट हो गया।
18 जवान घायल
श्रीनगर शहर से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के ख्रेऊ इलाके में शनिवार सुबह सेना के प्रशिक्षण शिविर में अचानक विस्फोट हो गया। इसमें सेना के 18 जवान घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर है।
सभी को एयरलिफ्ट कर श्रीनगर के बादामी बाग स्थित सेना के बेस हास्पिटल पहुंचाया गया। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। फिलहाल विस्फोट की वजह का पता नहीं चल सका है।
बताया जा रहा है शिविर में जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा था। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 21 जून को बारामुला में भी सेना के कैंप में दुर्घटनावश विस्फोट हुआ था। उसमें भी सेना के दो जवान घायल हो गए थे।
बारूद-हथियार गोदाम के पास हुए धमाके से फैली सनसनी