फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   1193 stone pelting incidents in Jammu and Kashmir after August 5

पांच अगस्त के बाद जम्मू कश्मीर में पत्थरबाजी की 1193 घटनाएं

Sun, 03 Jan 2021 02:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 03 Jan 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
1193 stone pelting incidents in Jammu and Kashmir after August 5
Stone pelting

जम्मू कश्मीर में पिछले साल पथराव की घटनाओं में 2019 की तुलना में 87.13 प्रतिशत की कमी आई। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि राज्य में 2019 में पथराव की 1999 घटनाएं हुईं। इनमें 1193 घटनाएं केंद्र द्वारा पांच अगस्त को पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य के विशेष दर्जे को समाप्त किए जाने की घोषणा के बाद घटीं। 

विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि 2020 में पथराव की 255 घटनाएं घटीं, जो 2019 की तुलना में 87.31 प्रतिशत की गिरावट है। इससे पहले 2018 और 2017 में पथराव की क्रमश: 1458 और 1412 घटनाएं दर्ज की गईं। 2016 की पथराव की घटनाओं से तुलना करें तो 2020 में इस तरह की घटनाओं में 90 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में पत्थरबाजी की घटनाओं की बाढ़ आ गई थी। इस साल 2653 मामले दर्ज किए गए थे। 2015 में 730 घटनाएं पत्थरबाजी की हुईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्थरबाजी की सबसे खराब स्थिति वर्ष 2010, 2016 व 2019 में रही। डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है। 2021 का संकल्प है कि राज्य में शांति तथा सामान्य माहौल को और बेहतर बनाया जाए। 


2000 के दशक के मध्य में पत्थरबाजी हो गई आम 
2000 के दशक के मध्य में आतंकवाद में कमी आने के बाद प्रदर्शनों के दौरान पत्थरबाजी आम हो गई। यह ट्रेंड 2008 में अमरनाथ भूमि आंदोलन से है। उस समय सेना के एक टॉप कमांडर ने कहा था कि पत्थरबाजी प्रदर्शन आतंकवाद है, जिसमें लोग सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हैं। उन्हें पता होता है कि सुरक्षा बल पत्थरबाजों पर बंदूक नहीं चला सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed