{"_id":"5a63a71e4f1c1b7e268b57c9","slug":"11516480286-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच जिलों में चिकित्सा कर्मचारियों की छुट्टियां रद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच जिलों में चिकित्सा कर्मचारियों की छुट्टियां रद
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पाक गोलाबारी को देखते हुए संभाग के पांच जिलों में डाक्टरों और पैरा मेडिकल कर्मचारियों की छुट्टियां रद की गई हैं। छुट्टियों पर गए सभी डाक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ को ड्यूटी पर हाजिर होने के निर्देश दिए गए हैं। जीएमसी में घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है।
स्वास्थ्य निदेशक जम्मू की ओर से जम्मू, सांबा, कठुआ, राजोरी और पुंछ जिलों में सभी डाक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ को अपनी ड्यूटी पर पहुंचने को कहा है। संभाग के पांचों जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर पाक गोलाबारी करके रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत ने शनिवार को जीएमसी का दौरा कर घायलों का हाल जाना। इसके अलावा नेकां के अतिरिक्त महासचिव डा. शेख मुस्तफा कमाल, शेख बशीर अहमद, प्रदीप बाली आदि ने जीएमसी का दौरा कर घायलों का हाल जाना।