फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   भाजपा सरकार केवल अमीरों की : आजाद

भाजपा सरकार केवल अमीरों की : आजाद

विज्ञापन
भाजपा सरकार केवल अमीरों की : आजाद
उधमपुर/पंचैरी/चिनैनी। राज्यसभा सदस्य गुलाम नबी आजाद ने कहा कि भाजपा केवल अमीरों की सरकार हैं। गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का केवल कांग्रेस ही भला कर सकती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आजाद ने पंचैरी में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य के लिए प्रचार किया। उन्होंने कहा कि गरीब आज भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहा है। भाजपा की सरकार ने जितनी भी योजनाओं को लांच किया है। इन योजनाओं को कांग्रेस सरकार ने तैयार किया था। कांग्रेस सरकार में शुरू किए गए काम का लाभ भाजपा उठा रही है। उधमपुर के सांसद ने पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा सरकार ने लोगों को सपने तो बहुत दिखाए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर यह कुछ नहीं किया। अब समय आ गया है कि इसके खिलाफ लोगों को वोट करना चाहिए। इस मौके पर चिनैनी के पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र भगत व अन्य कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे। इसके अलावा चिनैनी और डुडू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आजाद ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों को मिलने वाले चीनी व मिट्टी तेल को बंद कर दिया गया। प्रधानमंत्री मन की बात करते हैं लेकिन गरीब, किसान व मजदूर की बात नहीं करते। उन्होंने कहा कि सिलिंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। सड़कों की हालत लगातार खराब होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed