{"_id":"5c8ffa1ebdec2213e648eaa6","slug":"111552939550-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी गोलाबारी से बरडोह में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी गोलाबारी से बरडोह में दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। लाइन आफ कंट्रोल (एलओसी) पर पलांवाला चकला, बटल, नत्थू टिब्बा और केरी क्षेत्र में सीजफायर का उल्लंघन कर भारतीय सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर गोलाबारी की जा रही है। इससे क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है।
पाकिस्तान की ओर से रविवार रात से सोमवार सुबह साढ़े सात बजे तक भारी और दोपहर बाद तक रुक-रुक गोलाबारी होती रही। सोमबार सुबह पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में खौड़ उपजिले के बरडोह गांव में भी गोले गिरे। जानमाल का तो कोई नुकसान नहीं हुआ है, मगर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
ग्रामीण अश्विनी कुमार, सुरेश कुमार, बुलु देवी और पूर्ण कुमार ने बताया कि पाकिस्तान ने बरडोह गांव चेलदा, फेयाल और जनेयाल मोहल्ले को निशाना बना कर गोलाबारी की है। गोले घरों के आसपास गिरे है, लेकिन भगवान की कृपा से कोई नुकसान नहीं हुआ। गोलाबारी के चलते ग्रामीण पूरी रात नहीं सो पाए हैं। जोर-जोर के धमाकों की आवाज सुन कर बच्चे सहमे हुए हैं। रात को ऐसा लग रहा था की मानो यह अंतिम रात होगी।
विज्ञापन
गांव में बंकर नहीं बनाने पर रोष
ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि मोहल्लों में 40 परिवार रहते हैं। बार्डर क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर है, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से एक भी बंकर नहीं बनाया गया है। इसके अलावा आजतक प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने कोई सुध नहीं ली है। उन्होंने ने रोष जताते हुए कहा कि रविवार रात व सुबह हुई गोलाबारी की जानकारी पूरे देश को मिल गई है, लेकिन यहां पर एक भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा है। तीन मोहल्ले पाकिस्तानी गोलाबारी की जद में हैं। लोगों ने बताया कि अगर तहसीलदार या पटवारी आता भी है, तो वह दुकानों में बैठ चले जाते हैं, जोकि चिंताजनक है।