फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   कठुआ में पुलिस मार्टियर्स क्रिकेट प्रतियोगिता आज से

कठुआ में पुलिस मार्टियर्स क्रिकेट प्रतियोगिता आज से

विज्ञापन
कठुआ में पुलिस मार्टियर्स क्रिकेट प्रतियोगिता आज से
कठुआ। नार्थ जोन की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता बन चुकी पुलिस मार्टियर्स क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को आगाज होगा। आईजीपी जम्मू जोन एसडी सिंह जम्वाल इसका शुभारंभ करेंगे। उद्घाटन मैच सातवें संस्करण और जीत की हैट्रिक बना चुके साबी क्रिकेट क्लब और विक्की इलेवन के बीच होगा। यह आठवां मौका है जब जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम इस प्रतियोगिता का गवाह बनेगा। जिला के लोग भी इस प्रतियोगिता को देखने के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन

शहीद वेलफेयर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि दोपहर में मैच का पहला ओवर फेंका जाएगा और गेंद व बल्ले के बीच की जंग शुरू होगी। तीसरी बार प्रतियोगिता में लीग चरण रखा गया है, ताकि हर किसी को दूसरा मौका मिल सके। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों से ही नाक आउट दौर शुरू होगा। जिला स्पोर्टस स्टेडियम में बीसीसीआई के मानकों के आधार पर तीन पिचें बनाई गई हैं, जिन पर बारी-बारी से मैच होंगे।
विज्ञापन

इस बार बरसेगा अधिक धन
प्रतियोगिता का रोमांच इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि इसमें आईपीएल के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ी भी आते हैं। प्रतियोगिता में इस बार रनों के साथ-साथ धन वर्षा भी होगी। विजेता टीम को जहां साढ़े तीन लाख रुपये तो वहीं उपविजेता टीम को ढाई लाख रुपए मिलेंगे। मैन ऑफ द सीरीज को आल्टो कार दी जाएगी। ऐसे में धन वर्षा के रोमांच के चलते खिलाड़ी पूरा दम लगाएंगे तो वहीं दर्शक उनकी हौसला अफजाई के लिए मौजूद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर चौके-छक्के पर बजेगा डीजे
मैदान में मंगलवार शाम डीजे का प्रबंध भी कर दिया गया है। पहले से लेकर आखिरी मैच तक हर चौके-छक्के पर डीजी की धुन बल्लेबाज में जोश भरेगी तो वहीं विकेट गिरने पर गेंदबाज की हौसला अफजाई करेगी। ऐसे में बुधवार से लेकर फाइनल मुकाबले तक शहर क्रिकेट के रंग में रंग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed