{"_id":"5a6cd9f14f1c1b410b8b55ca","slug":"111517083121-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए संगठन बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए संगठन बनाया
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। आठ वर्षीय बच्ची की हत्या मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग करने वाले लोगों ने शनिवार को परशुराम मंदिर में बैठक की। यह उनकी दूसरी बड़ी बैठक है। इसमें एक कमेटी का गठन किया गया। बैठक में उपस्थित लोगों की राए से हिंदू एकता मंच नामक संगठन बनाया गया जो इस मामले पर पूरी नजर रखेगा।
बैठक में सरकार से मांग की गई कि उक्त हत्या मामले की जांच क्राइम ब्रांच से वापस लेकर सीबीआई को सौंपी जाए, क्योंकि उन्हें ब्रांच की जांच पर भरोसा नहीं है। इस मामले में निर्दोष लोगों को फसाने का प्रयास किया जा रहा है और यह सब एक पक्ष के सियासी दबाव से हो रहा है।
नवगठित मंच जम्मू के तमाम हिंदू विधायकों से मिलकर इस मसले की सही जांच कराने का दबाव बनाएंगे। उन्हाेंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि 30 जनवरी को दूसरे पक्ष द्वारा रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसे वे नहीं होने देंगे। रैली को रोक ने के दौरान कोई गड़बड़ हुई तो उसके लिए प्रशासन जिमेदार होगा। बैठक में पूर्व सरपंच कमल कांत, पूर्व सरपंच भारत भूषण, राकेश चौधरी, भाजपा नेता एडवोकेट विजय शर्मा, कांग्रेस नेता विजय टगोत्रा, भाग मल आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो