फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   110 towers proposed in border area

भारत पाक सीमा पर मजबूत होगी मोबाइल सेवा, 49 रुपये में लैंडलाइन

Tue, 23 Aug 2016 11:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 23 Aug 2016 11:49 AM IST
विज्ञापन
110 towers proposed in border area
भारत-पाक सीमा - फोटो : PTI
भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संचार सेवा को मजबूत किया जाएगा। सुरक्षा कारणों की वजह से सीमा के पास नेटवर्क की काफी दिक्कत रहती है। इसे दूर करने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड ने
विज्ञापन

सरकार को प्रस्ताव है। गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम शुरू किया जाएगा।

बीएसएनएल के सीजीएम, एच के वर्मा ने बताया कि सरहद पर मोबाइल सेवा मजबूत करने के लिए बीएसएनएल ने खास योजना बनाई है। सुरक्षा कारणों को लेकर बार्डर से पांच सौ मीटर पीछे तक नेटवर्क रखना पड़ता है।
विज्ञापन


इसकी वजह से काफी लोकेशन पर सेवा उपलब्ध नहीं हो पाती। लेकिन अब सेवा को मजबूत किया जाएगा। हालांकि इसके लिए सुरक्षा दायरे में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जहां तक सेवा है, उसको अपग्रेड किया जाएगा। बार्डर के आसपास 110 मोबाइल टावर लगाने की योजना है जिसके मूर्त रूप लेने से बीएसएनएल की सेवा में व्यापक सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

49 रुपये में लैंडलाइन

110 towers proposed in border area
मोबाइल - फोटो : Demp Pic.
बीएसएनएल लैंडलाइन की लोकप्रयिता बढ़ाने के लिए 49 रुपये का प्लान लेकर आया है। इसके तहत नए लैंडलाइन उपभोक्ताओं को कनेक्शन लेने पर पहले छह महीने तक 49 रुपये प्रति माह रेंट देना होगा।

यही नहीं, हर रविवार को लैंडलाइन से 24 घंटे देशभर में नि:शुल्क कालिंग की जा सकती है। बीएसएनएल ने ब्रांडबैंड की स्पीड 512 केबीपीएस से बढ़ाकर 1 एमबीपीएस कर दी है।

दो दिन का मेला
बीएसएनएल की ओर से 23 और 24 अगस्त को पूरे राज्य में 200 लोकेशन पर मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में निगम की ओर से नि:शुल्क प्रीपेड और पोस्ट पेड सिम दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed