फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   102 new corona infected found in Jammu and Kashmir 100 percent vaccination in two districts

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में 102 नए संक्रमित, एक मरीज की मौत, दो जिलों में सौ फीसदी टीकाकरण

Tue, 27 Jul 2021 12:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 27 Jul 2021 12:07 PM IST
सार

अब तक सिटीजन (18 से अधिक आयु) वर्ग में 5220212 लोगों को टीकाकरण हो चुका है। हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और नागरिक वर्ग में कुल 5906318 लोगों को टीकाकरण हो चुका है।

विज्ञापन
102 new corona infected found in Jammu and Kashmir 100 percent vaccination in two districts
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमित मामलों में गिरावट जारी है। प्रदेश में सोमवार को चार जिलों में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला, जबकि 14 अन्य जिले में दस से कम संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 102 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। जीएमसी जम्मू में एक कोविड संक्रमित मरीज की मौत हुई है। 

विज्ञापन


जिला रामबन, रियासी, सांबा और कठुआ में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। कठुआ में प्रदेश में सबसे कम चार सक्रिय मामले बचे हैं और जल्द यह जिला कोविड मुक्त हो सकता है। इसी तरह पुंछ में एक, किश्तवाड़ में दो, डोडा में तीन, राजोरी में सात, उधमपुर में तीन, जम्मू में चार, शोपियां में एक, कुलगाम में तीन, गांदरबल में तीन, बांदीपोरा में एक, अनंतनाग में एक, कुपवाड़ा में चार, पुलवामा में छह, बड़गाम में तीन और श्रीनगर में सर्वाधिक 47 नए कोविड संक्रमित मामले मिले हैं। वर्तमान में प्रदेश में 1200 सक्रिय मामले
विज्ञापन

हैं। 

 जम्मू-कश्मीर के 12 जिलों में 45 से अधिक आयु वर्ग में लोगों को कोविड टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें जिला सांबा, पुंछ, राजोरी, जम्मू, गांदरबल, बांदीपोरा, बारामुला, बड़गाम, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम और अनंतनाग में सौ फीसदी टीकाकरण हुआ है। जिला कुपवाड़ा 78.56 फीसदी टीकाकरण के साथ सबसे पीछे चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed