{"_id":"5bc71248bdec2269845a9030","slug":"101539773000-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात गायक सेमीफाइनल के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात गायक सेमीफाइनल के लिए चयनित
Updated Wed, 17 Oct 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। नवरात्र महोत्सव के तहत योज्ञाश्रम परिसर में आयोजित अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में अब तक के प्रीलिमनरी राउंड में दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे गायकों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिला। कुल पंद्रह गायकों में से सात गायक सेमीफाइनल के लिए चयनित हुए हैं। दो गायकों को इंतजार सूची में रखा गया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ लोकल बाडीज निदेशक तारा सिंह ने किया।
प्रतियोगिता में सबसे पहले राकेश मल्होत्रा ने कोई तो कह दे वही खुदा है... भेंट प्रस्तुत की। वहीं पंजाब के मलकीत कादरी ने सोने दा दरबार हर पासे हो रही जयकार.. भेंट प्रस्तुत कर क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का किया। सेमीफाइनल में पहुंचे गायकों में किरपाल, रशपाल, अलमस्त सोनू, हिमाचल के खुशी शुभ, जम्मू के मोहिंद्र सोनी, बिहार के अफरोज रजा, जम्मू के ललित भारद्वाज हैं, जबकि पंजाब के अनमोल राजा व जम्मू के आदित्य कुमार को इंतजार सूची में रखा गया है। क्वार्टर फाइनल के अन्य गायकों में सुमित भल्ला, आदित्य, श्रेया शर्मा, राजीव सलोत्रा, सरबजीत सिंह शामिल हैं।
इससे पहले काउसतुव, सुष्मिता, सुखजिंद्रजीत, शाहिया गुप्ता सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। क्वार्टर फाइनल के निर्णायक मंडल में हरमिंद्र बोबी, सीएल वर्मा, सुरिंद्र शर्मा रहे। बुधवार रात भेंट प्रतियोगिता का मेगाफाइनल होगा। इसमें प्रथम स्थान के विजेता को तीन लाख रुपये का सोना व विनस टेप्स के साथ रिकार्डिंग कांट्रेक्ट प्राप्त होगा। वहीं दूसरे स्थान के विजेता को एक लाख रुपये का सोना व तीसरे स्थान के विजेता को पचास हजार का सोना पुरस्कार में मिलेगा।