{"_id":"5b465f8b4f1c1b07278b6050","slug":"101531338635-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावी की बाढ़ में फंसे लोगों को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावी की बाढ़ में फंसे लोगों को निकाला
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। बरसात के सीजन में रावी दरिया का जलस्तर कभी भी बढ़ने को लेकर पहले ही चेतावनी जारी की गई है। बावजूद इसके लोग जान का खतरा मोल लेते हैं। बुधवार शाम रंजीत सागर बांध का जलस्तर बढ़ने पर पानी छोड़े जाने के बाद कठुआ पुलिस थाने के अधीन पड़ते बेड़ियां पत्तन इलाके में रावी दरिया में तीन लोग फंस गए। कठुआ पुलिस, एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय लोगों ने घंटों की मशक्कत के बाद लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया।
नजदीक ही एक अन्य टिप्पर में एक व्यक्ति के फंसने की सूचना भी पुलिस को मिली। रात आठ बजे के लगभग उसे भी बचाने के लिए रेस्क्यू आपरेशन शरू किया गया। कठुआ थाना प्रभारी अमित सांगड़ा ने बताया कि बचाए गए तीन लोग स्टोन क्रशर में काम करते थे और दरिया पार कर शाम के समय अपने घर पंजाब की ओर लौट रहे थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। टिप्पर समेत फंसे व्यक्ति को भी रात दस बजे लगभग रावी दरिया की बाढ़ से बचाया गया है।