फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   100 terrorists on the radar of indian security agencies terrorists hiding in the villages and forests of kashmir

हर हाल में हमला करने के आदेश: सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर 100 आतंकी, दहशतगर्दों के खात्मे के लिए चलाया जाएगा अभियान

Tue, 08 Mar 2022 03:43 AM IST
Vikas Kumar अजय मीनिया, अमर उजाला, जम्मू
अजय मीनिया, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 08 Mar 2022 03:43 AM IST
सार

खुफिया एजेंसियों के अनुसार हाल में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की बातचीत इंटरसेप्ट की है। इसमें आईएसआई के अधिकारी आतंकी कमांडरों को हर हाल में बड़ा हमला करने का आदेश दे रहे हैं। 

विज्ञापन
100 terrorists on the radar of indian security agencies terrorists hiding in the villages and forests of kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई आतंकी संगठनों पर बड़ा हमला करने के लिए दबाव बना रही है। इसको देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हमले की फिराक में बैठे 100 आतंकी और ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) सुरक्षा एजेंसियों के राडार पर हैं। कश्मीर के जंगलों और गांव में छुपकर बैठे इन आतंकियों के खात्मे के लिए जल्द विशेष अभियान चलाया जाएगा।  

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों के अनुसार हाल में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की बातचीत इंटरसेप्ट की है। इसमें आईएसआई के अधिकारी आतंकी कमांडरों को हर हाल में बड़ा हमला करने का आदेश दे रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि आतंकियों तक हर चीज पहुंचाई जा रही है, तो फिर हमले क्यों नहीं हो रहे। इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दक्षिण कश्मीर के जंगलों और गांव में 100 से अधिक आतंकी और ओजीडब्ल्यू छुपकर बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं। इससे पहले कि यह आतंकी कुछ करें, इनका काम तमाम करने की रणनीति बनाई गई है। सुरक्षा से जुड़े एक उच्च अधिकारी ने बताया कि छुपकर बैठे यह लोग टारगेट कीलिंग और सुरक्षाबलों पर हमला करने के लिए ही बाहर आएंगे। यह हमला ओजीडब्ल्यू की रेकी से करने का प्लान किया जा रहा है, क्योंकि पिछले दो साल में कश्मीर में लश्कर, जैश, टीआरएफ, हिजबुल मुजाहिदीन, अल बदर जैसे संगठनों के बड़े स्तर पर आतंकी मारे गए हैं। तीन साल से कोई बड़ा हमला न होने से भी आईएसआई और आतंकी संगठनों में खलबली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed