फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   10 thousand students of Jammu and Kashmir stranded in five states will be brought back by buses

पांच राज्यों में फंसे जम्मू-कश्मीर के 10 हजार विद्यार्थी बसों से लाए जाएंगे

Fri, 08 May 2020 02:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 May 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
10 thousand students of Jammu and Kashmir stranded in five states will be brought back by buses
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के चलते पांच राज्यों हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड तथा मध्य प्रदेश में फंसे 10,135 विद्यार्थियों ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पोर्टल पर पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन


फंसे विद्यार्थियों को बस के जरिये प्रदेश की सीमा तक लाया जाएगा। इसके लिए इन राज्यों में बसों का इंतजाम कर लिया गया है। सरकार ने इसके लिए लायजन अफसर तथा नोडल अफसर की भी तैनाती कर दी है। 
विज्ञापन


हरियाणा में फंसे छात्र-छात्राओं की सात मई से वापसी की योजना है। प्रतिदिन 700 विद्यार्थी लाए जाएंगे। चंडीगढ़ के छात्रों की भी वीरवार से वापसी का प्लान है, जिसमें 100 छात्र रोजाना लाए जाएंगे। दिल्ली, उत्तराखंड व मध्य प्रदेश में फंसे छात्रों की नौ मई से वापसी होगी। मध्यप्रदेश में 600 विद्यार्थी फंसे हैं। दिल्ली व उत्तराखंड से 300-300 छात्र रोजाना लाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें। साथ ही संबंधित राज्यों के लिए नियुक्त नोडल अफसर के संपर्क में भी रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed