फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   10 thousand devotees are doing darshan every day

Jammu News: 10 हजार श्रद्धालु रोज कर रहे दर्शन

Wed, 05 Mar 2025 12:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 05 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
10 thousand devotees are doing darshan every day
धर्मनगरी कटड़ा में पंजीकरण के बाद भवन की ओर दर्शनों के लिए जाते श्रद्धालु । संवाद - फोटो : katra
हेलिकाॅप्टर सेवा, बैटरी कार सेवा और रोपवे सेवा रही दिनभर जारीकटड़ा। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है, लेकिन फिर भी मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या में ज्यादा अंतर नहीं आया है। आम दिनों में औसतन 10 से 12 हजार श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को शाम 6 बजे तक करीब 7,300 श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर रवाना हो चुके थे। सोमवार को करीब 10,000 श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में नमन किया था। मौसम साफ रहने के कारण श्रद्धालु निर्बाध रूप से यात्रा कर रहे हैं और सभी सुविधाएं सुचारु रूप से मिल रही हैं।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को भीड़ अधिक देखने को मिली, लेकिन आम दिनों में यह संख्या स्थिर बनी हुई है। कटड़ा से सांझी छत के लिए हेलिकॉप्टर सेवा, अर्धकुंवारी से भवन तक बैटरी कार सेवा और भवन से भैरो घाटी तक रोपवे सेवा दिनभर जारी रही। भवन पर सुबह और शाम ठंड ज्यादा रहती है, लेकिन दिन के समय धूप निकलने से श्रद्धालुओं को राहत मिल रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दो वर्ष के आंकड़े
साल जनवरी फरवरी कुल श्रद्धालु (पहले दो महीने)
2024 6,16,609 4,32,925 10,49,534
2025 5,69,164 3,78,865 9,48029
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed