फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   10 lakh gold and 1.5 lakh cash stolen from hotel owner's house in Jammu

जम्मू में होटल मालिक के घर से 10 लाख का सोना, डेढ़ लाख की नकदी चोरी, शादी समारोह में गया था परिवार

Wed, 09 Oct 2019 12:02 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 09 Oct 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
10 lakh gold and 1.5 lakh cash stolen from hotel owner's house in Jammu
होटल मालिक के घर चोरी - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में चोरों ने मंगलवार को दिन दहाड़े छन्नी हिम्मत इलाके में एक होटल मालिक के घर पर सेंध लगा दी। घर से लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली गई है। दिन दहाड़े इस तरह की वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जरूरी सुबूत जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है। दूसरी तरफ रेजीडेंसी रोड से एक बाइक चोरी होने की सूचना है। पीड़ित ने पुलिस को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


होटल मालिक नवीन गुप्ता का घर छन्नी हिम्मत के सेक्टर-1 में है। मंगलवार को नवीन परिवार के साथ दिन को ढाई बजे एक शादी समारोह के लिए निकले। शाम को 6 बजे घर पहुंचे और घर का गेट खोल अंदर गए। वह सीधे बेडरूम की तरफ बढ़े तो देखा कि आगे सारा सामान बिखरा पड़ा है। आलमारी से 30 तोला सोना गायब था। 1.62 लाख की नकदी और दो चांदी की प्लेट भी गायब थीं। सोने में चार कड़े, 6 से 7 रिंग, दो मंगलसूत्र आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन


चोर एसी के साथ की खिड़की से घुसे अंदर
चोर घर के भीतर बेडरूम में लगे एसी के साथ वाली खिड़की को काटकर अंदर घुसे। चोरों को घर के बारे में पूरी जानकारी थी। इसलिए दो से तीन घंटे के भीतर ही वह अंदर घुसे और वारदात को अंजाम देकर निकल गए। चोरों को पता था कि घर में कोई नहीं है। क्योंकि घर के बाहर लाक लगा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन दहाड़े हुई वारदात से पुलिस पर सवाल उठे
कड़ी सुरक्षा का दावा करने वाली पुलिस पर भी इस वारदात ने सवालिया निशान लगा दिया है। दिन दहाड़े इस तरह से चोर घर में घुस गए और लाखों रुपये के गहने चोरी कर ले गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed